Khunti (Gaurav Kashyap) : जेब में मोटी रकम रख दोस्तों के साथ पार्टी-साटी करना मोहित सिंह के लिए काल बन गया। दोस्तों ने पहले उसे खूब दारू पिलाई और फिर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसकी जेब से सारे रुपये और मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। मोहित सिंह की लाश खूंटी से भंडरा जाने वाले रास्ते पर फेंक दी गई थी। गुजरे 30 मई को पुलिस ने लाश बरामद की। उस दिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
पहचान होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर भुलन मुंडा और अशोक मंडल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों टूट गये और अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार गुनाहगारों ने पुलिस को बताया कि सभी भंडरा बाजार में खाने-पीने गये थे। तभी उन लोगों की नजर मोहित सिंह के जेब में रखी मोटी रकम पर पड़ी। इसके बाद मोहित को पहले खूब दारू पियाला और फिर उसे गला घोंटकर मारा डाला। रुपये का बंटवारा दोनों ने आपस में कर लिया।
खूंटी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने इस अनसुलझे हत्याकांड का खुलासा किया। टीम का नेतृत्व खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार कर रहे थे। वहीं गुनाहगारों को दबोचने में खूंटी थानेदार इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, एसआई विश्वजीत ठाकुर, अजय कुमार, अभिषेक कुमार और विवेक प्रशांत की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : UK में पढ़ेंगे झारखंड के वंचित वर्ग के युवा, जानिये CM Hemant ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : रूस में बेटे की डेड बॉडी, मां की हालत देख दरकता है हर किसी का कलेजा, देखें वीडियो..












