RANCHI (Akhilesh Kumar) : घर का इकलौता चिराग बादल काल के गाल में समा गया। उसकी उम्र 23 साल थी। वह तमाड़ पुंडीदरी निवासी पन्ना लाल साहु का बेटा था। मिली जानकारी के मुताबिक, बादल बाइक से तमाड़ की तरफ जा रहा था, तभी एक कार ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार बादल कार में फंस गया। कार ने लगभग 50 से 60 मीटर तक बादल को घसीटते हुए ले गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। बादल रांची में अपने रिश्तेदार के घर रहकर किसी कंपनी में काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना घरवालों को दी। बादल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना खरसीदाग ओपी क्षेत्र के डुंगरी मुरूंगटोली रिंग रोड पर रात 8:30 बजे हुई।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा ADC हुए सख्त, अवैध खनन व परिवहन को ले क्या दिया निर्देश… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हजारों पैरेंट्स के सपने अब लेने लगे आकार… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में आज से फिर धारा 144, जानें कब तक…
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो की 8 दिनों की रिमांड खत्म, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, क्या बोली पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : JAC ने आउट किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, ये रहें टॉपर…










