spot_img

देखिये, कैसे चुटिया में दारोगा को अपराधियों ने मारी थी गोली (CCTV- Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : दिनदहाड़े चुटिया में दारोगा को गोली मारने का वीडिया सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कैसे एसआई दोनों अपराधियों से अकेले भिड़ गए। अपराधी को पकड़ने के लिए उसके साथ उठा-पटक भी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। अपराधी एसआई को गोली मारकर स्‍कूटी उठाकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

क्‍या है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि छिनतई गिरोह के सदस्‍य घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विभिन्‍न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का अलर्ट कर दिया गया था। चुटिया इलाके में एक स्‍कूटी पर पुलिस को संदेह हुआ। जब सब इंस्‍पेक्‍टर सुबोध लकड़ा ने स्‍कूटी सवार अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो दोनों फरार हो गए। सब इंस्‍पेक्‍टर ने पीछा कर दोनों को रोका और हथियार बंद अपराधियों से भिड़ गए। इस दौरान उठा-पटक भी हुई। सुबोध ने बहादुरी से दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच एक अपराधी ने सब इंस्‍पेक्‍टर की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी और दोनों अपराधियों को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, मगर अपराधी फरार हो गए। आनन-फानन में सब इंस्‍पेक्‍टर को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में डेढ़ महीने की बच्ची को ज’लाकर मा’र डाला, सुनिये क्या बोले SP….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...