Ranchi : खुद को BSNL का GM बताकर ठगी करने की कोशिश करने वाला रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक का नाम सुनील नामदेव है। वह भोपाल के सपरा का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी सुनील नामदेव पर भोपाल के मिशरोद थाना में 5, निशतपुरा थाना में 1 और कटलाहिल्स थाना में 2 और एसबाग थाना में एक कांड दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में सुनील ने खुद को GM बताने की बात से इनकार कर रहा है। उसने बताया कि वह किसी दूसरे युवक के कहने पर पैसे लेने आया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। उसने अपने बयान में बताया कि उसे काम करने की बात कहकर फरार शख्स लाया था। वह कहां का रहने वाला है? क्या करता है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उसने पुलिस को बताया है कि वह भोपाल से यूपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने आया था। जहां उसकी मुलाकात उस व्यक्ति से हुई थी। उसी के साथ प्लानिंग कर वह 4 दिन पहले रांची आया था और लोगों से ठगी कर रहा था। मगर धरा गया। उसके निशाने पर शहर से दूर स्थिति प्रतिष्ठान थे। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने रांची के आधा दर्जन हॉस्पिटल में BSNL GM बनकर संपर्क किया था। मैक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार दास से संपर्क कर बोला- BSNL हॉस्पिटल में कनेक्शन इंपैनल कर रही है। इसके लिए 17 लाख रुपए का सालाना करार करना होगा। साइनिंग अमाउंट के तौर पर यह अस्पताल प्रबंधन से 7 लाख रुपए की डिमांड की। संदेह होने पर अस्पताल प्रबंधन ने BSNL के GM उमेश शाह से संपर्क किया। जिसके बाद रांची SSP से इसकी शिकायत की गई। एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने पैसा लेने अस्पताल पहुंचे एक आरोपी को धर दबोचा। वहीं दूसरा फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो












