spot_img
spot_img

नक्‍सलियों के मंसूबे पर सुरक्षाबलों ने ऐसे फेरा पानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने नष्‍ट कर दिया। अभियान पर निकली सीआरपीएफ और जिला बल की टीम ने पक्‍की सड़क के पास से एक 10 किलो का आईईडी बरामद किया। बम निरोधक दस्‍ते ने बम को वहीं पर ब्‍लास्‍ट कर डिफ्यूज कर दिया।

Read More :  #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम

एसपी के निर्देश पर जराइकेला थाना क्षेत्र के दीघा कैम्प से 174 वाहिनी CRPF बल व जिला बल की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी। दीघा-तिरिलपोशी मार्ग की जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते को पक्के सीमेंटेड सड़क से सटे एक एक जगह पर कुछ संदिग्ध महसूस हुआ। बम निरोधक दस्‍ते की टीम ने उक्‍त स्‍थल की जांच की तो जमीन में दबाया गया IED व उससे जुड़ा तार मिला। जिसके बाद IED बम को वहीं पर ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया। IED स्टील कंटेनर में बना कर लगाया गया था।

Read More : अरगोड़ा अंचल कार्यालय के ऑपरेटर ने रिम्‍स में तोड़ा दम, कोरोना से था पीड़ित

बता दें कि उक्त सड़क का उपयोग ग्रामीण करते हैं। सुरक्षाबलों ने समय रहते आईईडी को खोजकर नष्‍ट कर दिया नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

इसे भी पढ़ें : मॉ‍ब लिंचिंग के शिकार थानेदार की मां ने सदमे में तोड़ा दम, एक साथ उठेगी मां-बेटे की अर्थी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...