Ranchi : रेलवे ने कई ट्रेन कैंसिल कर दी है। ये ट्रेन आज यानी 27 से 29 जनवरी के बीच कैंसिल रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेन अपने तय समय से देरी से खुलेंगी। पटना से पुरी जाने वाली स्पेशल ट्रेन और जसीडीह और पटना होकर चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद होकर चलेगी। इसी तरह धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल-हैदराबाद बदले मार्ग से चलेगी।
सूत्रों के अनुसार, आसनसोल रेल मंडल के मदनकट्टा-जोड़ामौ और लाहाबन-सिमुलतला के बीच 28 जनवरी की सुबह 6 बजे से शाम 7.10 तक यानी 13 घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जायेगा। इस चलते हावड़ा से आसनसोल होकर जसीडीह व पटना वाले रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें कैंसिल
- 27 जनवरी को धनबाद पटना इंटरसिटी कैंसिल रहेगी।
- 27 जनवरी पटना धनबाद इंटरसिटी रद्द रहेगी।
- 27 जनवरी को हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
- 27 को जसीडीह -अंडाल पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 27 को जसीडीह-आसनसोल मेमू रद्द रहेगी।
- 28 को हावड़ा -पटना सुपरफास्ट स्पेशल कैंसिल रहेगी।
- 28 को पटना हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 को आसनसोल- झाझा पैसेंजर रद्द रहेगी।
- – 28 जनवरी को आसनसोल-जसीडीह पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 28 को अंडाल जसीडीह पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 28 जनवरी को 03682 जसीडीह-आसनसोल पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 28 को 03677 आसनसोल -जसीडीह पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 29 को मोकामा- हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 जनवरी को पटना-पूरी स्पेशल ट्रेन झाझा, जसीडीह व आसनसोल के बजाय गया, धनबाद और आसनसोल होकर चलेगी।
- 28 जनवरी को कोलकाता अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस आसनसोल, धनबाद व गया होकर चलेगी।
- 28 को दुमका रांची इंटरसिटी 1 घंटे 30 मिनट देर से चलेगी।
- 28 को सियालदह बलिया एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से खुलेगी।
- 28 को कोलकाता गोरखपुर एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट लेट से चलेगी।
- 28 को तांबरम जसीडीह एक्सप्रेस 30 मिनट लेट से चलेगी।
- 28 को आसनसोल -जसीडीह मेमू 30 मिनट लेट से चलेगी।
- 28 को हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 30 मिनट लेट से चलेगी।
- 28 को आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस एक 1 घंटे 15 मिनट लेट से चलेगी।
- 28 जनवरी को टाटा-आरा एक्सप्रेस टाटा से आसनसोल तक चलेगी।
- 28 जनवरी को आरा-टाटा एक्सप्रेस आसनसोल से टाटा तक चलेगी।
- 28 को रक्सौल -हैदराबाद एक्सप्रेस किउल, भागलपुर, रामपुरहाट, अंडाल, आसनसोल व धनबाद होकर चलेगी।

इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






