RANCHI: राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने सेल्फ लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सचिवालय कर्मचारी 19 से 23 अप्रैल तक काम नहीं करेंगे। संघ के अनुसार, यह फैसला सचिवालय में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों और सरकार द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाने की वजह से लिया गया है।
बताते चलें कि 16 अप्रैल को झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्र लिखकर कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए और सभी की सुरक्षा के मद्देनजर 19 से 23 अप्रैल तक मिनी लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। इस दौरान सचिवालय में कार्य करने के लिए घर से काम करने को प्रोत्साहित करने साथ ही सभी कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की बात कही थी।
संघ के महासचिव पिकेश कुमार सिंह के मुताबिक, सचिवालय में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां तक की चार-पांच कर्मियों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने 19-23 अप्रैल तक सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
Read More :World Heritage Day 2021: जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Read More :रामगढ़ के चौपादारू घाटी में कार पर चढ़ा ट्रक, रांची के दो लोगों की मौत










