Ranchi/Lohardaga : ‘‘पत्रकार बना दूंगा, जलजला जमाना देखेगा” यह बोलकर एक नाबालिग लड़की को माया जाल में जकड़ उसकी जिंदगी को तबाह और बर्बाद करने देने में वांटेड अमर कुमार गोस्वामी को लोहरदगा पुलिस ने दबोच लिया। इससे पहले इस कांड के मुख्य संदेही गुनाहगार किशोर कुमार वर्मा को पुलिस अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। किशोर ने खुद को पेशे से शिक्षक और पत्रकार बताया था।
नाबालिग पीड़िता लड़की ने लोहरदगा पुलिस कप्तान को अपना दुखड़ा बताया था। पीड़िता का कहना था कि किशोर से उसकी मुलाकात लोहरदगा के विज्ञान भवन में हुई थी। तब उसका मोबाइल नंबर उसने हासिल कर लिया, वहीं उससे कहा कि उसके कई शिष्य उससे पत्रकारिता सीख आज की तारीख में अपना जलजला दिखा रहे हैं। तुझे एक बेहरतीन पत्रकार बना दूंगा। तेरी एक अलग पहचान होगी। पीड़िता का इल्जाम है कि उसे रिपोर्टिंग सिखाने के नाम पर जहां-तहां गाड़ी में घुमाया-फिराया गया। कुछ अन्य महिला पत्रकार से मिलाने के नाम पर कभी-कभी इधर-उधर ले जाया करता था। गाड़ी में उलूल-जुलूल हरकतें करते रहता था। उसकी हरकते और हसरतें पर कई बार नाबालिग ने प्रतिरोध भी किया। हद तब हो गई जब उसे जबरदस्ती खखपड़ता गांव ले गया। तब किशोर के साथ उसका दोस्त अमर कुमार गोस्वामी भी था। उसके कई आपत्तिजनक फोटो जबरदस्ती खींच लिए गये। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे एक धार्मिक जगह ले जाया गया और उसके माथे पर टीका लगा दिया गया। नाबालिग का इल्जाम है कि उसके कुछ फोटो भी वायरल कर दिये गये। फरार किशोर वर्मा को यूपी के सोनभद्र से अरेस्ट किया गया था।
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ को CM हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात…
इसे भी पढ़ें : मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें : गजब का फांसा एक साथ 8 लड़कियों को, भगवान न करें…
इसे भी पढ़ें : कांके में फा*यरिंग!
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में दो सगे भाइयों की मौ*त… कोहराम
इसे भी पढ़ें :PM मोदी “तेजस” में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 लॉन्च, जानें कीमत…
इसे भी पढ़ें :रांची में आज 1 बजे से बंद रहेंगे यह रास्ते… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…












