Kohramlive : रॉयल एनफील्ड न्यू जनरेशन हिमालयन 450 बुलेट को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई हिमालयन में राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल दुनिया का पहला गोल TFT इंस्टूमेंट कंसोल है। ये राउंड डैश गूगल मैप्स की मदद से म्यूजिक, फोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सहित सभी जरूरी चीजें शो करता है। नई हिमालयन 450 तीन वैरिएंट और पांच कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में आयेगी। रॉयल एनफील्ड ने इस ऑफ रोडिंग बाइक को 2.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, जो टॉप वैरिएंट में 2.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ये कीमत इंट्रोडक्टरी हैं, जो 31 दिसंबर तक लागू होंगी। यह बुलेट कल गोवा में लॉन्च हो गई है।

कई खासियत के साथ आई बाजार में
हिमालयन 450 बुलेट कई खासियतों के साथ भारतीय बाजार में आई है। कंपनी ने बाइक को हाल ही में हुए EICMA-2023 इवेंट में ऑल-इलेक्ट्रिक हिमालयन प्रोटोटाइप के साथ अनवील किया था। इसमें LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक LED हेडलैंप, एक छोटी विंडशील्ड, न्यू डिजाइन फ्यूल टैंक, एक बड़ा इंटरकूलर, नये एग्जॉस्ट, नये ग्रैब हैंडल और चारों ओर नये ग्राफिक्स मिलते हैं। वहीं व्हील पहले वाले से छोटे दिख रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड ने अबतक बाइक के स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियली पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक 451.65cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस होगी। यह करीब 40 HP की पावर और 45 NM का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया जायेगा। बाइक में डुअल चैनल ABS के साथ ब्रैकिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिये जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली देव की डे*ड बॉडी, हादसा या कुछ और…
इसे भी पढ़ें : बेखौफ माफियाओं ने पुलिस जीप को रौंदा, SI की मौ*त
इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो






