spot_img
spot_img

अंश-अंशिका की तलाश तेज, 20 राज्यों के…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : धुर्वा में लापता बच्चों अंश कुमार और अंशिका कुमारी की बरामदगी को लेकर रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आज एडीजी सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में रांची SSP कार्यालय में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मीटिंग में रांची SSP के साथ-साथ ग्रामीण SP, सिटी SP और ट्रैफिक SP तथा विशेष जांच टीम के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अब तक की गई पुलिस कार्रवाई, जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। ADG ने विशेष टीम को कई अहम बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इसी क्रम में सोमवार को ही रांची पुलिस ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बचपन बचाओ आंदोलन, AVA फाउंडेशन, चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ व्यापक स्तर पर बैठक की। इस पहल के तहत देश के 20 राज्यों के 439 जिलों में सक्रिय एनजीओ और चाइल्ड वेलफेयर कार्यकर्ताओं को बच्चों की खोज में सहयोग के लिए जोड़ा गया है। रांची पुलिस ने सभी सामाजिक संगठनों और एनजीओ से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नेटवर्क के माध्यम से लापता बच्चों की तलाश में सहयोग करें, ताकि अंश और अंशिका को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...