CHATRA : SDO के स्टेनो चंद्रकांत को ACB ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को ACB की टीम ने अनुमंडल कार्यालय से उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। चतरा के हंटरगंज के एक पीडीएस डीलर ने स्टेनो चंद्रकांत के खिलाफ ACB में शिकायत किया था। इल्जाम था कि उसके निलंबित लाइसेंस को निलंबन मुक्त करने के लिए स्टेनो ने घूस मांगी थी। 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। डीलर को 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर लेकर बुलाया गया। बाकी की रकम काम होने के बाद देने की बात हुई। डीलर ने हजारीबाग एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। ACB ने शिकायत को गंभीरता से लिया और बिछा डाला जाल स्टेनो को रंगेहाथ पकड़ने का।
सोमवार को पीडीएस डीलर को 25 हजार रुपये लेकर एसडीओ के स्टेनो चंद्रकांत के पास भेजा गया। जैसे ही स्टेनो चंद्रकांत ने पैसे हाथ में लिये, वहां मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर टीम चतरा से हजारीबाग ले गई।
Read More :नहीं रहे तारक मेहता के नट्टू काका…
Read More :नहाने गया कोचिंग संचालक डूब गया, पत्नी की चित्कार से
Read More :बड़े बेटे ने ही मां-बाप, भाई और मासूम को मार डाला था
Read More :झारखण्ड के इस जिले में कांपी धरती, घरों से निकले लोग
Read More :फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, रात को एक साथ…
Read More :बीच समंदर NCB की बड़ी कार्रवाई, शाहरुख खान बेटे समेत 8 हिरासत में, जानिये पूरा माजरा
Read More :BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप
Read More :पूर्व मंत्री हाजी हुसैन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…












