SDO ने ध्वस्त कर दी मिनी फैक्ट्री, सालों से चल रहा था…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार ने रविवार को बरडीहा प्रखंड के लोका गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये एक मिनी-फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह अवैध कारोबार पिछले चार–पांच वर्षों से लगातार चल रहा था। छापेमारी के दौरान दो दर्जन से अधिक बड़े ड्रमों में भरा ‘जावा महुआ’ मिला। इनमें से करीब 10 ड्रम जमीन में गाड़कर छिपाये गये थे। SDO ने सभी ड्रमों को बाहर निकलवाकर मौके पर ही नष्ट कराया। मौके पर खौलती भट्ठियों, उपकरणों और बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री की बरामदगी से स्पष्ट हो गया कि यहां से लंबे समय से आसपास के क्षेत्रों में शराब की सप्लाई होती थी। SDO और टीम को अवैध निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिये नदी पार कर पैदल रास्ता तय करना पड़ा। SDO के पहुंचते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गये। स्थानीय स्तर पर पहचान की पुष्टि के बाद बसंत पासवान, पिंटू पासवान और संतोष पासवान के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...

मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

Ranchi : कभी घर-परिवार तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...