spot_img
Friday, June 9, 2023
spot_img
9 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

SDM सौम्या को सलाम : गोद में 22 दिन की बेटी लिये कर रहीं काम

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : SDM सौम्या पांडेय ने Work is worship को सही मायने में सच कर दिखाया है। मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) की इस महिला अधिकारी ने मां बनने के महज 22 दिन बाद ही दफ्तर पहुंच कर ड्यूटी शुरू दी है। गोद में अपनी बेटी को लेकर उन्हें कलम-फाइल लेकर काम निबटाते हुए देखकर उनकी कर्तव्यपराणता की मिसाल दी जा रही है। एक मां और प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारियों का ऐसा खूबसूरत तालमेल बिठाने के लिए उनकी काफी प्रशंसा की जा रही है। कोविड-19 काल में भी गर्भावस्था के दौरान भी लगातार कोरोना से संबंधित कार्यों को निभाया था और मां बनने के बाद भी वापस ड्यूटी ज्वाइन कर कोरोना से संबंधित काम को ही निबटा रही हैं।

कोरोना से जुड़े काम को दे रहीं अंजाम

SDM सौम्या पांडेय के अनुसार, एक अधिकारी होने के नाते जहां उनके कामों और दायित्वों को पूरा करने की उन पर जिम्मेदारी है, वहीं एक मां के दायित्वों का निभाना भी उनका फर्ज है और वही वो कर रही हैं।  उन्होंने बताया कि मां बनने से पहले भी कोरोना से संबंधित ड्यूटी कर रही थीं और अब एक छोटी मैटरनिटी लीव के बाद वो फिर दोबारा से कोरोना संक्रमण काल में ड्यूटी पर उपलब्ध हैं। अपने अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग भी इस दौरान लगातार मिला है। जहां अधिकारी उनका हौसला अफजाई करते रहे, वहीं अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग दिया।

इसे भी पढ़ें : Central staff को त्‍यो‍हारी तोहफा, 10 हजार का मिलेगा फेस्‍टिव लोन  

कथक की शौकीन हैं प्रयागराज की सौम्या

सौम्या पांडेय प्रयागराज की रहने वाली हैं। वर्ष 2016 में अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा की परीक्षा पास की। मोदीनगर एसडीएम के पद पर यह पहली नियुक्ति है। नियुक्ति के बाद से ही इस कोरोना काल में भी बखूबी ढंग से अपने कर्तव्य को निभाया है। उन्होंने इसी दौरान एक बिटिया को जन्म दिया। वे कथक की शौकीन हैं और उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों भी सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

वायरल हो रही है उनकी फोटो

सौम्या पांडेय साबित कर रही हैं कि एक महिला अधिकारी दफ्तर के काम और एक महिला की सबसे बड़ी जिम्मेदारी (मां की जिम्मेवारी) भी साथ-साथ कर सकती है। कर्तव्य पथ पर उनके इस उच्च कोटि के प्रदर्शन की न सिर्फ मोदीनगर, उत्तरप्रदेश में बल्कि पूरे देश में जमकर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर गोद में बेटी के साथ ऑफिस में काम करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सभी लोग उनके फोटो शेयर कर उन्हें सलाम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : BJP-AJSU आने वाले सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी

- Advertisement -
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img