spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BJP-AJSU आने वाले सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी

Date:

spot_img
spot_img

रांची : राजधानी में BJP-AJSU ने बड़ी घोषणा की है। झारखंड की दो विधानसभा सीटों दुमका और बेरमो में उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच सोमवार 12 अक्टूबर को रांची में भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने एक बड़ा साझा ऐलान किया। यह ऐलान राज्य की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भाजपा और आजसू पार्टी ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है कि दुमका और बेरमो के उपचुनाव के साथ ही आगामी चुनावों में भी दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें : Latehar : नहाने गए छात्र की कुएं में गिरने से…

पत्रकार सम्मेलन में किया ऐलान

राजधानी रांची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी- BJP-AJSU ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि दुमका और बेरमो के उपचुनाव के साथ ही आगामी चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। संवाददाता सम्मेलन में  भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, सुदेश कुमार महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।

13 अक्टूबर को लुईस मरांडी भरेंगी नामांकन

पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी गई कि मंगलवार 13 अक्टूबर को भाजपा की ओर से लुईस मरांडी दुमका में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहां आजसू के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। बुधवार को बेरमो उपचुनाव में बाटुल  के नामांकन दाखिल करने समय आजसू प्रमुख सुदेश महतो और आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Accident : ट्रक-कार की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: