अचानक पहुंचे SDM, दे दिया ये निर्देश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सोमवार को सदर SDM संजय कुमार ने डंडई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व मामलों, अतिक्रमण और अवैध खनन से जुड़े मामलों की अलग-अलग समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी फाइलों का निपटारा समय पर और पारदर्शिता के साथ किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाल-भात केंद्र, शिकायत निवारण व्यवस्था और कर्मियों की उपस्थिति भी जांची। SDM ने ग्रामीणों से सीधे बात कर सुविधाओं और अधिकारियों के व्यवहार पर फीडबैक लिया, जिस पर ग्रामीणों ने संतोष जताया।

सबसे कड़ी कार्रवाई तब हुई जब SDM की नजर प्रखंड परिसर के अंदर बनी एक अवैध दुकान पर पड़ी। उन्होंने CO  को तुरंत नोटिस जारी कर दुकान हटाने का निर्देश दिया। साथ ही डंडई बाजार में अतिक्रमण पर भी सख्त कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान BDO, CO समेत कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...