Road Accident में स्‍कूटी सवार की मौत, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

Date:

spot_img
spot_img

बैंक में कैश डिलीवरी कर सवारी गाड़ी से लौट रहे थे पुलिसकर्मी

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल पुल के पास Road Accident में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार पुलिसकर्मी घायल समेत पांच लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में एक 14 वर्षीय बच्‍चा शामिल है। दुर्घटना मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल पुल के पास घटी।

खूंटी-तोरपा मेन रोड में मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल पुल के पास सवारी गाड़ी और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी चालक 21 वर्षीय संदीप आईंद की मौके पर ही मौत हाे गई, वहीं स्कूटी सवार 14 वर्षीय रंगलाल महली गंभीर रूप से घायल हो गया। इस Road Accident में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। चारोंं पुलिसकर्मी सवारी गाड़ी से बैंक में कैश डिलीवरी कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें : Nadi Tola @Latehar : रहना नहीं देस बेगाना है… 11 घर-15 परिवार-50 लोग.. न कुआं है, न चापानल

मृतक संदीप आईंद तोरपा थाना क्षेत्र के ओकड़ा का रहने वाला था। संदीप आईंद एवं रंगलाल महली बैंक से पैसै निकालकर ओकड़ा लौट रहा था। इसी दौरान स्‍कूटी और सवारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें : महिला सुरक्षा को लेकर Help-Line-Number जारी, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई

बता दें कि मुरहू थाना के 4 जवान एसबीआई बैंक बिचना में कैश डिलीवर के लिए सवारी गाड़ी से गए थे। कैश डिलीवर कर वापस खूंटी लौट रहे थे। लौटने के क्रम में सवारी गाड़ी और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवारी गाड़ी खेत में जाकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। जिसमें अमित कुमार, गोपाल महतो, सुखदेव उरांव एवं वृंदावन महतो शामिल है। सभी को मामूली चोट आई है।

इसे भी पढ़ें :

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

रांची में दुर्गापूजा से पहले तैयारी तेज, SSP ने किया रूट वेरिफिकेशन…

Ranchi : राजधानी रांची में मां दुर्गा के स्वागत...

CM हेमंत सोरेन की मां को नमन करने पहुंचे सियासत के दिग्गज…

Ranchi : मां का साया सिर से उठ जाये,...

49 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

रांची में दुर्गापूजा से पहले तैयारी तेज, SSP ने किया रूट वेरिफिकेशन…

Ranchi : राजधानी रांची में मां दुर्गा के स्वागत...

CM हेमंत सोरेन की मां को नमन करने पहुंचे सियासत के दिग्गज…

Ranchi : मां का साया सिर से उठ जाये,...

49 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार...