ढेंगा में विज्ञान दिवस की धूम, नवाचार को मिला बढ़ावा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित NTPC माइनिंग और ITI, ढेंगा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम रही। इस अवसर पर PBCMP के परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तकनीकी प्रदर्शनी और पहेली समाधान प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम की गुणवत्ता अत्यंत उच्च रही।

तकनीकी नवाचार और विज्ञान प्रदर्शनी

इस अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने आधुनिक तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किये। वहीं, NTPC के प्रशिक्षुओं ने IIT गांधीनगर में अपनी इंटर्नशिप के अनुभव साझा किये। इस वर्ष के विज्ञान दिवस का विषय था, 
“विकसित भारत के लिये विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना।” इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। 60 तकनीकी मॉडल और 20 विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें कौटिल्य वुमेंस कॉलेज, संगम पब्लिक स्कूल, गर्ल्स मेमोरियल स्कूल, जीडीएम गर्ल्स हाई स्कूल, सरगम इंटर मेमोरियल स्कूल, बीएम मेमोरियल स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़कागांव शामिल थे।

मुख्य अतिथि फैज तैयब ने आईआईटी गांधीनगर के इंटर्नशिप के लिए चयनित तीन प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थान के प्राचार्य मिथिलेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही, एनटीपीसी CSR प्रबंधक कमला राम राजक समेत विशिष्ट अतिथियों ने भी विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। इस विज्ञान उत्सव ने न केवल युवाओं को विज्ञान और नवाचार से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि उन्हें वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित भी किया। इस कार्यक्रम ने दिखाया कि भारत का युवा वैज्ञानिक सोच और तकनीकी नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये तैयार है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...