spot_img

889 करोड़ रुपये की लागत से बनी साइंस सिटी, CM नीतीश ये बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पटना के राजेंद्रनगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम के पास बनी नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का रविवार को CM नीतीश कुमार ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। बच्चों की गूंजती तालियों और उत्साह के बीच इस विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र ने बिहार की शान में नया अध्याय जोड़ दिया। उद्घाटन के बाद CM नीतीश कुमार ने पूरी साइंस सिटी का अवलोकन किया। प्रथम तल की विज्ञान गैलरियों और अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रदर्शों को करीब से देखा। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने उन्हें निर्माण प्रक्रिया और विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर साइंस सिटी की यात्रा को दर्शाती एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। CM ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के साथ लंदन की साइंस सिटी का निरीक्षण कर वहां की खूबियों को देखा और बिहार में उससे भी बेहतर केंद्र बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा,“यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का आधुनिक केंद्र बनेगी, जो हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगी। छात्र-छात्रायें विज्ञान की मूल बातें और सिद्धांतों को सरलता से समझ पायेंगे।” इस भव्य परिसर का नाम महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है। CM नीतीश कुमार ने कहा कि कलाम साहब का बिहार के प्रति विशेष स्नेह था और उनके नाम से यह केंद्र नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। साइंस सिटी का निर्माण 889 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। इसका शिलान्यास 1 मार्च 2019 को हुआ था। भवन निर्माण विभाग ने इसे छह वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया। मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान परिषद उप सभापति डॉ. रामवचन राय समेत कई आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...