spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में जल्‍द खुलेंगे स्‍कूल, जानिये बैठक में क्‍या हुआ निर्णय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : कोरोना महामारी के कारण लगभग 2 साल तक बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अब कोरोना की स्थिति बेहतर होने के बाद झारखंड के स्कूलों में जल्द नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन प्राधिकार को भेजा है। शनिवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर मंत्री, शिक्षा सचिव व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है।

31 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

हालांकि इस पर अंतिम निर्णय CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 31 जनवरी को होने वाले आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक में लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में स्कूल को कोरोना के पहले की स्थिति में संचालित करने की मांग की गई है। कोरोना गाइडलाइन के अलावा किसी तरह की कोई बंदिश लागू नहीं करने की मांग की गई है। यानि क्लास में निर्धारित अवधि तक पढ़ाई की मांग की गई है।

17 मार्च 2020 के बाद बंद है प्राइमरी स्कूल

17 मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दस्तक के बाद 17 मार्च 2020 को राज्य के सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। इसके बाद से आज तक राज्य के प्राथमिक स्कूलों से ताला नहीं हटा है। दिसंबर 2020 में केवल दो महीने के लिए 8वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल खुले थे। इसके बाद सितंबर- 2021 से 6ठी से ऊपर कक्षा के स्कूल का संचालन हो रहा था जिसे दिसंबर में ओमिक्रॉन के फैलाव के बाद बंद किया गया था।

निजी स्कूल संचालकों को भी मंत्री ने दिया है आश्वासन

इससे पहले शनिवार सुबह को मंत्री के आवास पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक हुई। इसमें मंत्री ने स्कूल खोलने के संकेत दिए हैं। हालांकि स्कूल कब से खुलेंगे इस पर स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक के बाद ही इस पर स्पष्ट निर्णय लिए जाएंगे। स्कूल खोलने के आश्वासन के बाद स्कूल संचालक के सदस्यों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…

इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...