कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये कल यानी 26 सितंबर को 10 जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच जिलों समेत जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और शाहजहांपुर में प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुये अवकाश घोषित किया है। गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती और सिद्धार्थनगर में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं संतकबीर नगर में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और आवागमन की दिक्कत सामने आ रही है। इसे देखते हुये प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और शिक्षा विभाग को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में भी छुट्टी

जौनपुर में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और भारी बारिश को देखते हुये 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। मिर्जापुर में कक्षा 1 से 12वीं और भदोही में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। भदोही में 27 सितंबर तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। हालांकि वहां शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जरूरी विभागीय कार्यों के लिए विद्यालय पहुंचना होगा। बारिश को देखते हुये वाराणसी में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। वहीं शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

रात में स्कूटी रोकते ही खुल गया बड़ा राज… बंद घरों में कर जाता कांड

Ranchi : रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग के...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...

बेसुध हालत में मिली बेटी, परिवार ने लगाये गंभीर इल्जाम…

Gumla : गुमला में एक 13 साल की बच्ची...

IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ‘सुप्रीम’ झटका…

Ranchi : झारखंड की वरिष्ठ IAS अधिकारी पूजा सिंघल...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: