रात में स्कूटी रोकते ही खुल गया बड़ा राज… बंद घरों में कर जाता कांड

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करता था और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसके पास से सोने-चांदी के कई आभूषण और एक स्कूटी बरामद की गई है। घटना 24 सितंबर की रात करीब 11:10 बजे की है। अफसरों के निर्देश पर टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान रांची की ओर से एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर स्कूटी चालक को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गये युवक की पहचान हरिशंकर पाती उर्फ हरिशंकर कुमार (22) के रूप में हुई है। वह बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित जारंगडीह का रहने वाला बताया गया है।

तलाशी में मिले सोने-चांदी के आभूषण

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी के कागजात मांगने पर युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी पैंट की जेब से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुये। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की रात गोदलीपोखर रिंग रोड और टाटीसिलवे इलाके में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बंद घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये गये थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी घूम-घूमकर चाकू, छुरी आदि में धार लगाने का काम करते थे। इसी दौरान वे बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका देखकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की एक जोड़ी टॉप, एक जोड़ी बाली समेत चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं। इनमें चांदी की चेन, चाभी रिंग, दुलहन की पायल, बच्चों की पायल और मोती की माला शामिल हैं। इसके अलावा स्कूटी नंबर JH09 AY 6729 भी जब्त की गई है। मामले में टाटीसिलवे थाना कांड संख्या 95/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार साव, चूड़ामणि टुडू, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें :

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...

बेसुध हालत में मिली बेटी, परिवार ने लगाये गंभीर इल्जाम…

Gumla : गुमला में एक 13 साल की बच्ची...

IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ‘सुप्रीम’ झटका…

Ranchi : झारखंड की वरिष्ठ IAS अधिकारी पूजा सिंघल...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...

बेसुध हालत में मिली बेटी, परिवार ने लगाये गंभीर इल्जाम…

Gumla : गुमला में एक 13 साल की बच्ची...

IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ‘सुप्रीम’ झटका…

Ranchi : झारखंड की वरिष्ठ IAS अधिकारी पूजा सिंघल...