UP : तेज धूप, उफनता सूरज और लू की लपटों से बच्चों को बचाने के लिये प्रयागराज के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। BSA प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है कि अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश 1 मई से लागू हो गया है। जब तक गर्मी थमे नहीं, तब तक स्कूल जल्दी छूटेगा। 15 मई से ग्रीष्मावकाश की घंटी बजेगी। बच्चों के चेहरों पर राहत और छुट्टियों की खुमारी, दोनों साथ नजर आयेगी। यह आदेश CBSE और ICSE सहित सभी बोर्डों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा। भाषा कोई भी हो, माध्यम कोई भी हो, राहत सबको मिलेगी। बारिश का वादा किया था आसमान ने, पर बादल बस आंख मिचौली खेलते रह गये। तेज हवाओं ने जरूर थोड़ा चैन दिया, मगर गर्मी की रफ्तार अब भी जारी है। मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं, “रुकिए जनाब, अगले दो दिन में बरसात की दस्तक हो सकती है।”





