spot_img

24 घंटे के भीतर कांड का खुलासा… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में कौशल कुमार के दुकान में हुई चोरी का खुलासा रांची पुलिसे ने कर लिया। तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में 24 घंटे के भीतर कांड में शामिल तीन लोगों को पंडरा पुलिस ने धर दबोचा। इनके नाम अमृत कुमार वर्मा, सूरज कुमार चौधरी और नीरज प्रसाद जायसवाल बताये गये। तीनों पंडरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ढेर सारा सामान बरामद किया है।

DSP सोय ने मीडिया को बताया कि बीते कल यानी चार मार्च को बनहोरा के रहने वाले कौशल के दुकान में चोरी कर ली गई। कौशल का दुकान पंडरा थाना क्षेत्र के ओझा मार्केट में है। चोरों ने दुकान का करकट काट कर करीब डेढ़ लाख रुपये के बर्तन टपा दिये थे। बर्तन फुल, कांस और पीतल के थे। दुकान के मालिक कौशल ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया गया। पंडरा थानेदार रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। गठित टीम एक्टिव मोड में आई और कांड में शामिल दो लोग अमृत और सूरज को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि दोनों ने चोरी के बर्तनों को नीरज प्रसाद जायसवाल को बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने नीरज को भी दबोच लिया। वहीं, चोरी के ढेर सारे बर्तन जब्त कर लिये। इस कांड का खुलासा करने में पंडरा थानेदार रामेश्वर उरांव, सब इंस्पेक्टर गगन कुमार ठाकुर, एएसआई जय प्रकाश कुमार और नाजरा खातुन की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें :झारखंड HC ने विदेशी महिला गैं*गरे*प मामले में लिया स्वत: संज्ञान

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई

इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...