मिड डे मील में घोटाला, प्रिंसिपल सस्पेंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की सुबह उस दिन कुछ अलग थी। हवा में फुसफुसाहट थी… गलियों में सवाल थे… और एक स्कूल की दीवारें जैसे खुद शर्म से झुकी हुई थीं। खरौंधी प्रखंड के अरंगी स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में बच्चों के हिस्से का चावल, वो चावल जो उनकी थाली में जाना था, चुपचाप बाजार की ओर बढ़ रहा था। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। राज खुल गया। जिला प्रशासन तक खबर पहुंची… और फिर जैसे कहानी ने करवट ली। DC दिनेश यादव ने बिना देर किये जांच बैठा दी। परतें खुलीं… कागज बोले… और उंगलियां सीधे स्कूल के प्रिंसिपल की ओर उठ गईं। आदेश आया—तत्काल निलंबन। बच्चों की मासूम आंखों में जो भरोसा था, वही इस फैसले की असली वजह बना। DC ने साफ शब्दों में कहा—“बच्चों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।” वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है, जहां बच्चों का भविष्य दांव पर होगा, वहां कार्रवाई की कलम बिना कांपे चलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...