Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस, पैरामिलिट्री और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) का गठन किया है। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।
कमेटी में कौन-कौन शामिल?
-
जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी (अध्यक्ष)
-
जस्टिस रवि शंकर झा (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट)
-
जस्टिस शालिंदर कौर (पूर्व न्यायाधीश, दिल्ली हाई कोर्ट)
-
ऋषि कुमार शुक्ला (पूर्व CBI निदेशक)
-
डॉ. एल.आर. बिश्नोई (सेवानिवृत्त DGP, मेघालय)
किन आरोपों की होगी जांच?
-
पैलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक बैटन के कथित अत्यधिक इस्तेमाल
-
महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा
-
पुलिस की निगरानी और भीड़ नियंत्रण के तरीकों की वैधता
-
घायलों को मेडिकल सहायता और मुआवजे की व्यवस्था
-
पुलिसकर्मियों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के आरोप
कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।








