spot_img

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अनंत सिंह, तस्वीरों ने तेज कर दी सियासी चर्चा

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक मुलाकात ने हलचल बढ़ा दी। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मोकामा के विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात की तस्वीरों में अनंत सिंह हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन करते नजर आये, जबकि नीतीश ने मुस्कुराकर उनका स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लंबित विकास कार्य, स्थानीय समस्यायें और जनता से जुड़े मुद्दे नीतीश कुमार के सामने रखे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

कुछ दिन पहले BJP पर साधा था निशाना

बांकीपुर उपचुनाव के बाद अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से जनता दुखी है और लोग इसके लिये भाजपा को जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि नीतीश ने अपनी इच्छा से पद छोड़ा, लेकिन जनता इस सच को स्वीकार नहीं कर रही। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में ‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे लगाये थे। ऐसे में अनंत सिंह और नीतीश की यह मुलाकात बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर में अहम मानी जा रही है।

Image

Image

इसे भी पढ़ें :

ट्रिपल शू’टआउट : बैंक अफसर पत्नी की ह’त्या, फिर बहन को किया शू’ट, और…

UP : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार...

हीमोग्लोबिन बढ़ाने का बेहतर तरीका… जानें

Kohramlive : हीमोग्लोबिन शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने...

मोबाईल बैट्री लंबी चलाने का आसान फॉर्मूला, बेजोड़ टिप्स… जानें

Kohramlive : स्मार्टफोन अब जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन...

लूट का नया खेल, बातों में उलझाकर लाखों के गहने गायब…

Garhwa : अपराध की दुनिया में तरीके बदलते देर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: