spot_img
spot_img
spot_img

SBI ने महंगा किया कर्ज, होम-ऑटो लोन के लिए देनी होगी अधिक EMI

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन और ऑटो लोन महंगा कर दिया है। बैंक की नई दरें 15 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने अपने 1 साल के एमसीएलआर पर 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी केवल एक साल की अवधि में की गई है। 1 साल की एमसीएलआर बढ़कर 8.40 फीसदी हो गई. ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85%, एक और 3 महीने की एमसीएलआर 8 फीसदी, 6 महीने की एमसीएलआर 8.30 फीसदी, 2 साल की एमसीएलआर 8.50 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.60 फीसदी पर बरकरार है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई में वृद्ध‍ि हो जाएगी।

जानिए MCLR के बारे में

एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं। उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे।  बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई कम करने के इरादे से 7 दिसंबर 2022 को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 0.35 फीसदी की एक और बढ़ोतरी कर इसे 6.25 फीसदी कर दिया था। आरबीआई ने मई के बाद लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इस दौरान रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी पर पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- हवाई दुर्घटना से आहत हूं

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

इसे भी पढ़ें :नेपाल में 72 यात्री को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, 64 डेड बॉडी बरामद

इसे भी पढ़ें :‘विमान झुका फिर…’ सामने आया Nepal Aircraft Crash का दिल दहला देने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘मैं मरना चाहती हूं’…कहकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

इसे भी पढ़ें :राजधानी में जवान लड़की का घर के अंदर क्या हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...