लगातार छुट्टियों के बीच बैंकिंग व्यवस्था
28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टी है। यानी सामान्य स्थिति में बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ सकता था। इसी को देखते हुये सरकार ने 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुला रखने की व्यवस्था की है। ग्राहकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम किये जा रहे हैं।





