कोहराम लाइव डेस्क : मैसेजिंग के लिए वाट्सएप (WhatsApp) पर निर्भरता खत्म। इसे कहें बाय-बाय।अब इसके ऑप्शन के रूप में इंडिया में Sandes नाम का मैसेजिंग एप (Messaging App) केंद्र सरकार ने तैयार कर दिया है। NIC यानी नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर ने डेवलप किया है। यह मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें : दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, और घर से हो गई फरार, फिर हुआ ये…
एप स्टोर में लांच हुआ Sandes App
केंद्र सरकार ने Sandes एप को लोगों की सुविधा के लिए लांच किया है। इस एप को App Store में रिलीज कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस इसे डाउनलोड कर यूज करना शुरू कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : कभी भी अस्पताल में Admit हो सकती हैं करीना, जानें क्यों
टेस्ट के बाद आम लोगों के लिए खोला गया
बता दें कि पिछले कुछ समय से प्राइवेसी मामले को गंभीरता से लेते हुए Sandes एप को तैयार करवाया गया था। प्रारंभ में इस मैसेजिंग एप का इस्तेमाल सरकारी कर्माचारी कर रहे थे। एप के सफल टेस्ट के बाद ही इसे लोगों के लिए खोला गया है। इसे iPhone में डाउनलोड किया जा सकता है। Adroid फोन यूजर्स के लिए APK File आ चुकी है, लेकिन Google Play Store में अभी यह एप नहीं दिख रहा है।
इसे भी पढ़ें : Rashmi ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष पद से किया Resign












