spot_img
spot_img
spot_img

PNB में 111 चपरासियों की होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक अपने विभिन्न सर्किलों के अधीन  स्थित ब्रांचों में 111 चपरासियों की बहाली करेगा। बैंक की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड /संस्थान से कम से कम 12वीं कक्षा या अन्य समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। उन्‍हें अंग्रेजी लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए।

इन सर्किल में होगी बहाली

सूरत सर्किल, बैंगलोर ईस्ट सर्किल, बैंगलोर वेस्ट सर्किल, बालासोर सर्किल, चेन्नई सर्किल और हरियाणा सर्किल।

किस सर्किल में कितने पद

.चेन्नई साउथ सर्किल – 20 पद

  • बालासोर सर्किल – 19 पद
  • बैंगलोर ईस्ट सर्किल – 25 पद
  • बैंगलोर वेस्ट सर्किल – 18 पद
  • सूरत सर्किल – 10 पद
  • हरियाणा – 19 पद

इसे भी पढ़ें :  दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, और घर से हो गई फरार, फिर हुआ ये…

पहली जनवरी 2021 को न्‍यूनतम उम्र 18 साल

 अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 24 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है।

पीएनबी चपरासी भर्ती 2021 के लिए ये है आखिरी तारीखें  

पीएनबी भर्ती 2021 के तहत चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित मंडलों द्वारा जारी नोटिफिकेशन के साथ दिए एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर संबंधित मंडल द्वारा तय आखिरी तारीख तक उसी मंडल ऑफिस में जमा करना होगा जहां से कैंडिडेट्स ने अप्लाई करने का फैसला किया है. विभिन्न सर्किलों के लिए तारीखें भिन्न –भिन्न हैं.

जहां चेन्नई मंडल के लिए आखिरी तारीख 22 फरवरी है वहीं बैंगलोर वेस्ट सर्किल के लिए आखिरी तारीख 27 फरवरी 2021 है. सूरत, बैंगलोर ईस्ट और बालासोर सर्किल के लिए अंतिम तिथि 1 मार्च और हरियाणा सर्किल के लिए 4 मार्च 2021 तय की गई है.

चयन प्रक्रिया: पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर बनीं मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा. इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :  IPL में क्रिस मॉरिस बिके 16.25 करोड़ रुपये में, जानें किसका तोड़ा रिकॉर्ड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...