Kohramlive Desk : हिंदी सिनेमा को कई सफल फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक के अंतिम संस्कार के समय शुक्रवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। फिल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके छोटे भाई कैलाश टाक ने उन्हें मुहाग्नि दी। सावन कुमार टाक को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी शवयात्रा में प्रेम चोपड़ा, निर्देशक डेविड धवन, अशोक पंडित, सिद्धार्थ नगर, सुनील पाल, अभिनेत्री साहिला चढ्ढा, एक्शन मास्टर श्याम कौशल व अन्य लोग शामिल हुए।
कल दिल का दौरा पड़ने से हो गया था निधन
बता दें कि 86 साल के सावन कुमार का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
गायिका मधु श्री, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और अभिनेता रजा मुराद ने सावन कुमार के घर पर ही उनके अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सलमान खान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। राकेश रोशन गुरुवार को ही सावन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिले थे। अभिनेता जीतेंद्र से भी सावन कुमार के बहुत ही आत्मीय संबंध रहे है। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं उनकी अंतिम यात्रा में इस लिए शामिल नहीं हो पा रहा क्योंकि मैं उन्हें अंतिम यात्रा पर जाते देख नही सकता।’
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खोल दी आंखें… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो








