spot_img

शनि का नक्षत्र परिवर्तन: कौन सी राशियां होंगी मालामाल… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : आसमान की गहराइयों में बैठे शनि देव, समय और भाग्य के सबसे बड़े प्रहरी माने जाते हैं। जब वे अपनी चाल बदलते हैं, तो मानो पूरी धरती की धड़कनें बदल जाती हैं। इस साल 3 अक्टूबर की रात 9 बजकर 49 मिनट यही वह घड़ी है, जब शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह परिवर्तन किसी के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आयेगा, तो किसी को आत्ममंथन की कसौटी से गुजरना पड़ेगा।

कर्क राशि: भाग्य की उड़ान

कर्क राशि के जातकों के लिये यह संयोग मानो सोने पर सुहागा साबित होगा। नौवें भाव में शनि का बैठना उन्हें हर क्षेत्र में सफलता देगा। निवेश से लाभ, विदेशों से व्यापारिक सौगात और परिवार में खुशियों की दस्तक। रिश्तों की डोर और मजबूत होगी, घर में रौनक लौटेगी। इस समय किया गया हर निर्णय सोने में तब्दील हो सकता है।

मीन राशि: सम्मान और समृद्धि

मीन राशि वालों के लिये यह शनि राजयोग लेकर आ रहे हैं। लग्न भाव में बैठे शनि नौकरी और व्यापार दोनों में नये अवसर देंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, राजनीति और प्रशासन से जुड़े जातकों को खास मौके मिलेंगे। शिक्षा और रणनीति से जुड़े कार्य सफल होंगे, आत्मविश्वास ऊंचाइयों को छूयेगा। यह समय उन्हें नेता, मार्गदर्शक और विजेता बनाने का है।

कुंभ राशि: आत्ममंथन और लोकप्रियता

कुंभ राशि के जातकों के जीवन में यह समय भीतर से निखरने का है। वाणी में मधुरता और आचरण में विनम्रता उन्हें समाज का प्रिय बना देगी। नौकरी में विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। पर सावधानी जरूरी है, स्वास्थ्य और अनावश्यक खर्च नियंत्रण में रखना होगा। सोच-समझकर किया गया निवेश जीवन की बड़ी परेशानियों से बचा सकता है।ज्योतिषाचार्य का कहना है कि “शनि की वक्री चाल डराने नहीं, बल्कि जगाने आती है। मेहनत और विवेक से इस समय का लाभ उठाया जाये, तो भाग्य खुद रास्ता बनाता है।” कुल मिलाकर, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य और मेहनत की संयुक्त परीक्षा है। जो डटेगा, वही जीतेगा। और जो जीतेगा, वो आने वाले समय का विजेता कहलायेगा।

इसे भी पढ़ें :

बेडरूम में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, वीडियो वायरल…

UP : उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के...

चाचा का घों’ट डाला गला, मकई के खेत में मां के साथ…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में जमीन के विवाद ने...

नेपाल की बाढ़ से बिहार में टेंशन! अमित शाह ने CM को किया फोन…

Bihar : नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के...

मासूम के साथ महापाप…

UP : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक...

ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: