spot_img

“SATHEE” पोर्टल बनेगा स्टूडेंट्स का ग्लूकॉन-D… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इंजीनियरिंग, मेडिकल IIT और अन्य विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए एक बेहतरीन पोर्टल का इजाद किया गया है। इस पोर्टल के जरिए झारखंड के स्टूडेंट मुफ्त में शिक्षा हासिल कर सकते हैं। IIT कानपुर द्वारा तैयार SATHEE पोर्टल का सहारा लेकर अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इस पोर्टल में ऐसा बहुत कुछ है, जिससे जरिए 45 दिनों का क्रैश कोर्स किया जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इस पोर्टल में भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न NCERT आधारित दिए गये हैं। इस पोर्टल में 720 वीडियो व्याख्यान के साथ करीब 60 हजार प्रश्नों का समावेश किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस साथी (SATHEE) पोर्टल में प्रश्न और संबंधित विषय ज्ञान को IIT-AIIMS के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। शिक्षा सचिव के रवि कुमार के अनुसार इस पोर्टल के जरिए वैसे यूथ को अधिक लाभ होगा, जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी 12वीं पास करने के बाद शुरू करते हैं। शिक्षाविदों द्वारा पांच भाषाओं में प्रश्न और उसके विषय ज्ञान की जानकारी बेहतरीन ढंग से इस पोर्टल में दी गई है।

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम यानी ”SATHEE” नाम से शुरू की गई इस पोर्टल को गूगल के जरिए ओपन किया जा सकता है। इसके लिए आपको https://saathee.prutor.ai टाइप करनी होगी। इसके जरिए आपको लाइव सेशन, वीडियो कंटेंट और प्रश्न पत्र मिलेगा। इस पोर्टल में NCERT की किताब से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, विशेषज्ञों के सुझाव और सैंपल पेपर्स समाहित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बहुत जल्द NIA चौंका सकती है… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को यूके आने का मिला न्योता… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दनादन क’टते रहे चालान, वसूल न सके 12 करोड़…

इसे भी पढ़ें : रांची सदर SDO बने उत्कर्ष कुमार, कई और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :जवानों की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, फिर…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में सभी स्कूल हुये बंद, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में लाठीचार्ज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिल्ली एम्स में नौकरी का सुनहरा मौका, लास्ट डेट… जानें

इसे भी पढ़ें :उभरते क्रिकेटर रॉबिन का हौसला बढ़ा गये CM हेमंत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला, अब इनके हाथ होगी संसद की सुरक्षा की कमान!

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...