spot_img
spot_img
spot_img

दनादन क’टते रहे चालान, वसूल न सके 12 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में इस साल ट्रैफिक पुलिस ने चालान खूब काटे, पर सिस्टम फेल और गड़बड़ हो जाने के चलते फाइन की रकम तक नहीं वसूली जा सकी। जिनका चालान कटा है, उन्हें न तो डाक विभाग की तरफ से चालान भेजा जा सका और न ही मोबाइल पर मैसेज भेज कर रिमांडर दिया गया। नतीजा फाइन की कुल रकम 14 करोड़ 52 लाख 45 हजार रुपये की वसूली नहीं हो सकी। इस साल जनवरी से लेकर नवम्बर तक करीब 18 लाख 17 हजार चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गये। इसमें से केवल 2 करोड़ रुपये की वसूली DTO विभाग द्वारा की जा सकी। अभी भी 12 करोड़ 52 लाख 45 हजार 700 रूपया वसूलना बाकी है।

सूत्रों के अनुसार, जिस किसी शख्स का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है, उन्हें मोबाइल में मैसेज या डाक विभाग के द्वारा चालान भेजा जाता है। लेकिन यह सिस्टम फेल हो गया है, क्योंकि डाक विभाग के पास परिवहन विभाग की बहुत उधारी हो गई है, जिसके चलते वहां से अब चालान भेजना बंद कर दिया गया है। वहीं मोबाइल पर दोबारा रिमाइंडर नहीं भेजने के चलते 82 परसेंट लोगों को पता ही नहीं चल सका कि उनका चालान कटा है और जुर्माना भरना है। वैसे ट्रैफिक पुलिस के पास कुछ पॉस मशीन है, जिसके सहारे ट्रैफिक पुलिस ऑन स्पॉट जुर्माना वसूलती है, राजधानी रांची में ट्रिपल राइडिंग, बगैर हेलमेट के साथ-साथ चार अन्य तरह के फाइन ऑनलाइन काटा जाता है। जिन किसी का चालान कटता था, उन्हें मैसेज या डाक विभाग के द्वारा चालान भेजा जाता था, फिलहाल यह सिस्टम फेल है।

इसे भी पढ़ें : रांची सदर SDO बने उत्कर्ष कुमार, कई और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :जवानों की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, फिर…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में सभी स्कूल हुये बंद, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में लाठीचार्ज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिल्ली एम्स में नौकरी का सुनहरा मौका, लास्ट डेट… जानें

इसे भी पढ़ें :उभरते क्रिकेटर रॉबिन का हौसला बढ़ा गये CM हेमंत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला, अब इनके हाथ होगी संसद की सुरक्षा की कमान!

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...