रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची Sarita Oraon की सुध ली है। अब वह बेड़ियों से मुक्त होगी। आज उसे रिनपास में भर्ती कराया जाएगा। सीएम को जैसे ही जानकारी मिली कि 7 साल से एक बच्ची बेड़ियों में जकड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए रांची डीसी छवि रंजन को चान्हो स्थित पकरियो गांव निवासी 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची Sarita Oraon को उचित दवा एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्यीय बसें
आज होगी रिनपास में भर्ती
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त रांची ने सीडीपीओ को Sarita की स्थिति जानने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने अवगत कराया कि सरिता मानसिक रोग से ग्रस्त है। उसके माता-पिता ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के लिए अपनी सहमति दी है। आज Sarita को रिनपास में भर्ती किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्नी के सामने ही पति को काट डाला
बीमार हुई और भूल गई सब कुछ
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सरिता दो वर्ष की उम्र में बीमार पड़ी थी। नौ दिनों तक उसे होश नहीं आया, लेकिन जब होश आया तो सब कुछ भूल चुकी थी। इस स्थिति में कुछ अनहोनी न हो जाये, इसलिए उसके माता-पिता उसे पिछले सात साल से पैरों में रस्सी बांध घर पर रखते हैं। आर्थिक तंगी की वजह से परिजन बेहतर इलाज कराने में असमर्थ हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज कराने का आदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : डीजीपी और गृह सचिव को Court में हाजिर होने का आदेश
.@DC_Ranchi please take immediate measures to ensure proper medication and necessary medical facilities are undertaken for Sarita at the earliest. https://t.co/VYRTNrJNXV
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) November 6, 2020








