spot_img

सुशांत की फॉर्महाउस पार्टी में आती थीं सारा, फिर आने लगीं रिया

Date:

spot_img
spot_img

स्ट‍िंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा
मुंबई : सुशांत केस के ड्रग एंगल में रिया चक्रवर्ती को ‎गिरफ़तार करने के बाद नार्कोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच तेज कर दी है। इस बीच सुशांत के फार्महाउस की भी तलाशी ली गई जहां कई बातों का खुलासा हुआ। एक स्टिंग ऑपरेशन में सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सुशांत के यहां पार्ट‍ियों में अ‎भिनेत्री सारा अली खान आती थीं। उनके बाद रिया चक्रवर्ती आने लगीं। मैनेजर रईस ने बताया कि सुशांत के फार्महाउस में पार्टीज होती थी जहां कई बॉलीवुड सितारे आते थे। मैनेजर ने सारा अली खान का नाम भी लिया। सारा के बाद ही रिया चक्रवर्ती फार्महाउस आईं। मैनेजर ने यह भी बताया क‍ि उन्होंने कभी सुशांत को ड्रग्स लेते नहीं देखा लेक‍िन उनकी पार्ट‍ियों में स्मोकिंग पेपर मंगाए जाते थे। ये किसलिए मंगाए जाते थे इसका उन्हें पता नहीं। मैनेजर ने बताया कि अप्रैल में रिया का आना जाना शुरू हुआ था। 31 अप्रैल को फार्महाउस में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया गया था जिसमें रिया के माता पिता भी आए थे। मैनेजर ने सुशांत के बारे में भी कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब सुशांत यूरोप ट्र‍िप से लौटे तो उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वे आईलैंड भी जाते थे, बोट‍िंग करते थे लेक‍िन इतना पता था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इससे पहले सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने ही कहा कि सुसाइड से एक दिन पहले एक्टर ने फार्महाउस में रह रहे अपने तीन पेट डॉग्स के नाम फंड ट्रांसफर किए थे। मालूम हो कि सुशांत सुसाइड केस के ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में रिया ने एनसीबी को बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी बताए थे, इनमें सारा अली खान, रकुल प्रीत और सिमोन खम्बाटा का नाम भी शामिल था। पवना डैम पर बने ‘आपती गवंडे’ नाम के जिस आईलैंड पर सुशांत जाते थे उस पर भी एनसीबी की नजर है।

इसे भी पढ़े : मानसिक रोगी को डायन करार कर उतारा मौत के घाट

इसे भी पढ़ें :

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...