Kohramlive Desk : श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान हो गया। भारत की टी20 टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई थी, लेकिन वनडे टीम से उनका नाम गायब था। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर सैमसन को वनडे टीम से बाहर करने के खिलाफ ट्वीट करने शुरू कर दिए। चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए गए। बता दें कि साल 2022 में वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन संजू सैमसन ने किया, पर वह टीम से बाहर हैं।
पिता बनने वाले हैं संजू
बता दें कि संजू सैमसन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद इस बात का पता चला। यही वजह है कि सैमसन टी20 सीरीज खेलने के बाद ब्रेक पर रहेंगे।
संजू का वनडे फॉर्मेट में कमाल
संजू सैमसन ने जब से टीम इंडिया में वापसी की है, उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने साल 2022 में 10 वनडे मैच खेले। उनके बल्ले से 71 की औसत से 284 रन निकले। बड़ी बात ये है कि संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट भी 100 पार रहा। संजू सैमसन को वनडे फॉर्मेट में फिनिशर की भूमिका दी गई जिसे उन्होंने अच्छे से निभाया। अब अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है और यह खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने का प्रबल दावेदार है।
इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल
इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई








