spot_img
spot_img

सानिया हुईं दूर, सना आईं करीब… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तानी क्रिकटर शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी कर ली। सेकेंड वाइफ सानिया मिर्जा को तलाक दिया या नहीं, इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पर खबर है कि दोनों अलग रह रहे हैं। शोएब की पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी है। साल 2010 में सानिया और शोएब की शादी हुई थी। दोनों 13 साल तक साथ रहे। उनकी खुशहाल जिंदगानी में अब खटास आ चुकी है। सानिया और शोएब की शादी के समय आयशा सिद्दिकी सामने आई थी और कहा था कि वह शोएब की पहली पत्नी है। बगैर तलाक दिये वह दूसरी शादी नहीं कर सकते। वहीं शोएब ने आयशा के साथ कोई रिश्ता होने से इंकार कर दिया था। बाद में मामला खूब उछलने पर दोनों में तलाक हो गया था। तब आयशा का कहना था कि वह मोटी है, इस खातिर शोएब उसे पसंद नहीं करते। इन दोनों की शादी भारत के हैदराबाद में साल 2002 में हुई थी। शोएब की जिंदगानी एक बार फिर दोहरा गई वही कहानी, सानिया से दूरी बनी और सना करीब आ गई।

साल 2009 में शोएब और सानिया मिर्जा की दोस्ती फेमस हो गई थी। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गये कि साल 2010 में दोनों ने निकाह कर लिया। यह निकाह हैदराबाद में हुआ था। साल 2018 में दोनों माता-पिता बने। इनका एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है। साल 2022 से दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबरें आने लगी। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आने लगी। तब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का भी नाम खूब उछला था। बाद में इसे महज अफवाह बताया गया।

ऐसे आई खटास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी थी। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था.. एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने फिर इंस्टाग्राम बायो से यह पोस्ट हटा दी। अपडेट करके शोएब ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा.. प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। वहीं, सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, सानिया ने लिखा था.. ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

सना जावेद को जानें

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें बहुत पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें

इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...