Kohramlive : मोबाइल टेक्नोलॉजी की रेस में सैमसंग ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 2nm स्मार्टफोन प्रोसेसर Exynos 2600 पेश कर दिया है। यह चिप सीधे तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और MediaTek Dimensity 9500 जैसे दिग्गज प्रोसेसरों को टक्कर देगी। पिछले साल सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन में Exynos की जगह Qualcomm Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। Exynos 2600 के साथ Galaxy S26 सीरीज के कुछ वेरिएंट्स में फिर से सैमसंग का इन-हाउस प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
सैमसंग के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, Exynos 2600 का अपग्रेडेड NPU पिछले मॉडल से 113% ज्यादा AI परफॉर्मेंस देता है। यह चिप TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनी है। 10-कोर CPU नये C1-Ultra और C1-Pro कोर का इस्तेमाल, लो-पावर कोर हटाकर मिड और हाई-परफॉर्मेंस कोर का संतुलन, Exynos 2500 के मुकाबले 39% तक बेहतर परफॉर्मेंस है।
GPU में भी सुपरचार्ज
- नया Xclipse 960 GPU
- 50% ज्यादा रे-ट्रेसिंग परफॉर्मेंस
- AI-बेस्ड रिजॉल्यूशन स्केलिंग और फ्रेम जेनरेशन
- मोबाइल गेमिंग और ग्राफिक्स में बड़ा बदलाव तय
कैमरा और वीडियो में नई ऊंचाई
- 320 मेगापिक्सल तक कैमरा सपोर्ट
- 108MP सेंसर में Zero Shutter Lag
- 8K वीडियो @30fps (HDR के साथ)
- 4K वीडियो @120fps






