Kohramlive : बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान का आज बर्थडे है। भाईजान इस बार अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। रात से ही उनके बर्थडे की पार्टी शुरू चुकी है। उनकी बहन अर्पिता ने अपनी बेटी और भाई सलमान के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस बार ट्विटर पर ‘शाहरुख खान’ ट्रेंड हो रहा है। क्योंकि शाहरुख खान बीती रात सलमान खान को बर्थडे विश करने गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड के सितारों को भी देर रात इस पार्टी में शामिल होते देखा गया। उनके फैंस भी रात से ही उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने इकट्ठा होना शुरू हो गये है, लोग देश के कोने-कोने से उनके दीदार को आए है। उनकी एक झलक पाने को सब बेकरार है। इस बार बर्थडे पर उनका पुराना हाथ से लिखा एक लेटर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाईजान ने इस खत को अपनी पहली फिल्म बतौर अभिनेता मैंने प्यार किया की रिलीज के चार महीने बाद लिखा था। सलमान ने इस खत से अपनी फिल्म को मिले प्यार के लिए लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद किया था।
27 दिसंबर साल 1965 में जन्मे सलमान खान अपने चाहने वालों के दिलों में धड़कते है। अरबों की संपत्ति के मालिक सलमान खान की पहली कमाई 100 रुपये से भी कम थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई 75 रुपये थी। जिसके लिए उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक शो में बैकग्राउंड में डांस किया था। सलमान को उनकी पहली फिल्म के लिए 31 हजार रुपये की फीस मिली थी।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News: लाखों के ब्राउन शुगर के साथ धराये तस्करों का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…










