Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने 8वीं केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक तय किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है। वर्तमान में यह सैलरी 18,000 रुपये है। वहीं, पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा और उनकी पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये तक हो सकती है। इस फैसले का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों द्वारा लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि “प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वीं केंद्रीय वेतन आयोग की स्वीकृति दी है।” यहां याद दिला दें कि वेतन आयोग आमतौर पर हर 10 साल में गठित किया जाता है, ताकि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिये फिटमेंट फैक्टर और अन्य उपायों की सिफारिश की जा सके। 7वां वेतन आयोग की स्थापना साल 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा की गई थी। इन सिफारिशों को जनवरी 2016 से लागू किया गया था।
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :गलत था इरादा, हथियार के साथ धरा गये 7, क्या बोले SP… देखें वीडियो








