spot_img
spot_img
spot_img

दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : आस्था की नगरी प्रयागराज एक रोज के लिये दुनिया की सबसे आबादी वाला शहर बन गया। मकर संक्रांति और महाकुंभ के शाही स्नान के मौके पर देश-विदेश से आये लाखों भक्तों की वजह से प्रयागराज के खाते में यह कामयाबी दर्ज हुई। मां गंगा और भोले बाबा के जयकारे लगाते हुये भक्त चलते रहे। कड़ाके की ठंड भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। बीते कल यानी मंगलवार को प्रयागराज की आबादी 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मकर संक्रांति पर यहां करीब 3 करोड़ 50 लाख लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं, महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 1 करोड़ 75 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी। प्रयागराज की आबादी लगभग 70 लाख है। आने वाले भक्तों और प्रयागराज की आबादी जोड़ ली जाये तो यह आंकड़ा सवा चार करोड़ पार कर गया। दुनिया में जापान का टोक्यो सर्वाधिक आबादी वाला शहर है। वहीं, दिल्ली की आबादी करीब 2.93 करोड़ के आसपास है। इस हिसाब से सवा 4 करोड़ आबादी के साथ प्रयागराज एक दिन के लिये विश्व का सबसे बड़ा शहर बन गया। अभी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस रोज अनगिनत भक्तों के आने का अनुमान है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...