New Delhi : दिल्ली दरबार से खबर आई है कि सांसदों की जेब अब और भारी होगी। सरकार ने उनकी सैलरी और भत्तों में 24% की बढ़ोतरी कर दी है। 1 अप्रैल 2023 से लागू इस फैसले के तहत वेतन, भत्ते और पेंशन सबकुछ बढ़ा दिया गया है। सांसदों को वेतन के अलावा लक्जरी लाइफ भी मिलती है, फ्री बिजली, फ्री कॉल्स, फ्री पानी, सरकारी बंगला, अनलिमिटेड ट्रेन यात्रा और एयर टिकट्स।
नया वेतनमान
- मासिक वेतन – ₹1,00,000 से बढ़कर ₹1,24,000
- दैनिक भत्ता – ₹2,000 से बढ़कर ₹2,500 (बैठकों में शामिल होने पर)
- पूर्व सांसदों की पेंशन – ₹25,000 से बढ़कर ₹31,000
- अतिरिक्त पेंशन – हर सेवा वर्ष पर ₹2,000 से बढ़कर ₹2,500
पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन
पहले: ₹25,000 प्रति माह
अब: ₹31,000 प्रति माह
अतिरिक्त पेंशन (पांच वर्ष की सेवा से अधिक के प्रत्येक वर्ष के लिये)
पहले: ₹2,000 प्रति माह
अब: ₹2,500 प्रति माह








