spot_img

घर में घुसकर सैफ अली खान को मा’रा चा’कू, अस्पताल में भर्ती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड के फेमस एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। घर में घुसकर अज्ञात हमलावर ने उनपर एक से ज्यादा बार चाकू से वार किये। लहूलुहान सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। हैरान कर देने वाली यह वारदात बीती देर रात सैफ के बांद्रा स्थित घर में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्ट्या जानकारी के मुताबिक बीती देर रात ढाई बजे के आसपास कुछ अज्ञात सैफ के घर में घुस आये। वहां काम करने वाली मेड से उनकी बहस हुई। इसके बाद सैफ जैसे ही मौके पर उनसे बात करने पहुंचे। बदमाशों ने सैफ पर चाकू चला दिया। उनके हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर वार किये गये। खबर है कि बदमाश चोरी की नियत से घर में घुसे थे। वैसे अभी स्पष्ट रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि सैफ अली खान का यह घर बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में है। यह 3 बेडरूम का आलीशान अपार्टमेंट है। जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। सैफ यहां करीना और बच्चे तैमूर और जेह के साथ रहते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...