Ranchi : रांची की सियासी हलचल के बीच आज मुख्यमंत्री कक्ष में आध्यात्म और कृषि का अनोखा संगम देखने को मिला। रामकृष्ण मिशन आश्रम से आये स्वामी भवेशानंद जी ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान स्वामी भवेशानंद जी ने रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी की ओर से मुख्यमंत्री को 26-27 फरवरी को गेतलसूद, रांची में आयोजित होने वाले कृषि मेले में शामिल होने का न्योता दिया। यह मेला दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जहां खेती-किसानी से जुड़ी नई तकनीक, नवाचार और ग्रामीण विकास की झलक देखने को मिलेगी। रामकृष्ण मिशन का यह प्रयास गांव और किसान की उन्नति का उत्सव माना जा रहा है। यहां आधुनिक खेती, जैविक पद्धति और ग्रामीण स्वरोजगार के नये रास्तों पर भी चर्चा होगी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना की और इसे किसानों के लिये उपयोगी बताया।
साधु-संत की दस्तक, CM को मिला न्योता…
Date:

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...
NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…
Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...
आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें
Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...









