spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, मिला लक्ष्‍य सर्टिफिकेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची जिला के लिए अच्छी खबर है। सदर अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफिकेशन हासिल हो गया है। सदर अस्पताल के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाएं लक्ष्य कार्यक्रम के तय मानक के अनुसार है।

Read More :अलग-अलग हादसों में गई 5 लोगों की जान, 6 गंभीर रूप से जख्मी

झारखंड में अव्वल सदर अस्पताल रांची

सदर अस्पताल रांची राज्य का पहला जिला अस्पताल है, जिसे बिना किसी शर्त के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है।

शानदार रहा सदर अस्पताल रांची का स्कोर

लक्ष्य प्रमाणिकता के लिए 30 मार्च 2021 को भारत सरकार के 2 सदस्यीय टीम द्वारा सदर अस्पताल के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाओं का वर्चुअल एसेसमेंट किया गया था। जिसमें सदर अस्पताल की तैयारी काफी अच्छी पाई गई थी। लेबर रूम के लिए सदर अस्पताल को 83.48% और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए 85.8% अंक मिले।

Read More :ब्यूटी पार्लर में चल रहा था @SEX RACKET का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

डीसी ने पूरी टीम को दी बधाई

डीसी छवि रंजन ने सदर अस्पताल की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ज़िला अस्पताल में लक्ष्य कार्यक्रम के अनुरूप मेटरनिटी ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में सभी सुविधाएं उपलब्ध है, जिससे भविष्य में बेहतर सुविधा लोगों को मिल पाएगी।
आपको बताएं कि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए देशभर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लक्ष्य (LaQshya) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत शिशु के जन्म के समय प्रसव कक्षों में देखभाल की गुणवत्ता बेहतर करना है, ताकि मां एवं नवजात शिशु दोनों के ही जीवन पर कोई खतरा ना हो।

Read More :झारखंड की युवती का आर्मी जवान ने किया यौन शोषण, मारपीट कर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...