BHAGLPUR : बिहार के भागलपुर जिले में आर्मी जवान द्वारा शादी का झांसा देकर झारखंड की युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता शुक्रवार को भागलपुर एसएसपी के कार्यालय पहुंची, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Read More :अलग-अलग हादसों में गई 5 लोगों की जान, 6 गंभीर रूप से जख्मी
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
झारखंड के साहेबगंज जिले की रहने वाली युवती ने पुलिस और एसएसपी को दिए आवेदन में बताया है कि भागलपुर जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चायटोला कैथपुरा निवासी आर्मी जवान विक्रम कुमार के साथ उसका लगभग 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Read More : फांसी के फंदे पर झूलने वाली कोमल के सास और पति गिरफ्तार
दोनों के परिजनों को स्वीकार था रिश्ता
युवती के अनुसार दोनों के परिजनों को उनका रिश्ता स्वीकार था। इस बीच 22 मई को विक्रम शादी का झांसा देकर उसे उसके घर से भागलपुर स्थित अपने घर ले आया। विक्रम के घर पर कोई नहीं था, ऐसे में उसने युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इधर, 26 मई को अचानक विक्रम के पिता सिंघेश्वर मंडल, मां संजू देवी और बहन रिंकू देवी घर पहुंचे।
Read More : ब्यूटी पार्लर में चल रहा था @SEX RACKET का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
रुपये और गहने छीनकर भगाया
पीड़िता ने बताया कि विक्रम के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास रखे 3 लाख रुपये और स्वर्ण आभूषण छीन कर उसे घर से भगा दिया गया। इस मामले की शिकायत करने वो रसूलपुर थाना गई और वहां आवेदन भी दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में वो इंसाफ का गुहार लगाने भागलपुर एसएसपी के पास पहुंची। हालांकि, जब वह एसएसपी कार्यालय पहुंची, तब निताशा गुड़िया कार्यालय में नहीं थीं. ऐसे में आवेदन देकर वह वापस घर लौट गई।










