Kohramlive : संसद भवन में बने संसद ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ करेंगे। ‘प्रेरणा स्थल’ में महान स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य महापुरुषों की मूर्तियां रखी जायेंगी। पहले ये मूर्तियां संसद परिसर के अलग-अलग जगहों पर रखी गई थी। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि संसद परिसर में एक प्रेरणा स्थल स्थापित किया जा रहा है, जिन महान देशभक्तों ने आजादी की लड़ाई में अपने जीवन को कुर्बान किया। उन सभी की जीवनी, मूर्ति, तस्वीर लगाकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि देश की महान हस्तियों की मूर्तियां अलग-अलग स्थानों पर होने के चलते कोई भी पर्यटक लोकसभा आते हैं तो मूर्तियों को नहीं देख पाते हैं। अब ”प्रेरणा स्थल” से भारत के विषय में जान सकेंगे। नई पीढ़ियां भी इन महापुरुषों के योगदान और उनकी जानकारी ले सकेंगी। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने नाराजगी जाहिर करते हुये इल्जाम लगाया कि केंद्र ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिये इस तरह का फरमान जारी किया है।
इसे भी पढ़ें :एन’काउंटर में 8 नक्सली ढेर, 2 जवान एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :अब तक 10 मौ*ते, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री का ये वीडियो हो रहा है वायरल
इसे भी पढ़ें :तेज रफ्तार में भागती कार जलकर राख… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :अली का श*व पहुंचा रांची, DC ने परिजन को दिया 5 लाख का चेक
इसे भी पढ़ें :अभी और करना होगा इंतजार… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें :एक हल्ला सुन ट्रेन से कूद पड़े लोग, फिर…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में एक अनोखा गांव, पैदा होने के बाद कभी नहीं देखा लाइट जलते













