Kohramlive : रूसी वैज्ञानिक आंद्रे बोतिकोव की हत्या कर दी गई। कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी तैयार करने वाले वैज्ञानिक आंद्रे बोतिकोव की मॉस्को स्थित उनके घर के अंदर बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में रूसी समाचार एजेंसी तास ने इंवेस्टिगेटिव कमेटी ऑफ द रूसी फेडरेशन के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले बोतिकोव बीते गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गये थे। लगभग 47 साल के बोतिकोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड टीके पर अपने काम के लिए सम्मानित किया था। उन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड पुरस्कार मिला था। बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में स्पूतनिक वी टीका विकसित किया था।
जांच कर रही समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश की जा रही है। खबर में कहा गया है कि जांचकर्ताओं के अनुसार, 29 साल के एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। संघीय जांच एजेंसी के अनुसार, उस संदेही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट के बाहर कैब ड्राइवर कर जाता बड़का कांड, अनहोनी टली… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हुड़दंगियों से निपटने की खुली छूट : DGP
इसे भी पढ़ें : युवाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार…
इसे भी पढ़ें :सपना जलकर राख…
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक ID और आधार कार्ड से महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार…
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से सोना खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, जान लें वरना
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें
इसे भी पढ़ें :बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बदल जाएगा बैंक खुलने-बंद होने का समय














