spot_img
spot_img

बिना इंटरनेट के चलाएं WhatsApp, जानें ये आसान ट्रिक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : घर बैठे गूगल से किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेनी हो या मनपसंद वीडियो, फिल्म आदि देखनी हो, अगर आपके पास इंटरनेट है तो ये सबकुछ घर बैठे संभव है। स्मार्टफोन रखने का मतलब ही है कि उसमें इंटरनेट होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना तो आपका फोन ऐसा हो जाएगा, जैसे बिना पानी के मछली। स्मार्टफोन और इंटरनेट, अगर ये दोनों चीजें आपके पास हैं, तो उसके बाद सबसे जरूरी हो जाता है व्हाट्सएप। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि व्हाट्सएप चलाने के लिए मोबाइल में इंटरनेट का होना जरूरी है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई बार मोबाइल में इंटरनेट ना होने की वजह से लोग सोच में पड़ जाते हैं कि व्हाट्सएप पर किसी को फोटो या वीडियो कैसे भेजें। तो इसके लिए एक तरीका है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में…

बिना इंटरनेट व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक एक स्पेशल सिम कार्ड खरीदना होगा, जिसका नाम चैटसिम है। इस सिम को आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट या फिर चैटसिम की वेबसाइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं।

चैटसिम की कीमत 1,800 रुपये है और इसकी वैधता एक साल की है, यानी 1,800 रुपये में आप इस सिम का इस्तेमाल एक साल तक कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, वी चैट, टेलीग्राम जैसे एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक साल के बाद सिम को फिर से रिचार्ज करने की जरूरत पड़ती है। चैटसिम की खासियत ये है कि यह किसी भी मोबाइल फोन में लग जाएगा और यह देश से लेकर विदेश तक हर जगह काम करेगा, यानी आप कहीं भी रहें, चैटसिम के माध्यम से आप व्हाट्सएप पर हमेशा एक्टिव रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : JJMP का सबजोनल कमांडर सहित तीन उग्रवादी धराये, पुलिस से हुई मुठभेड़ में थे शामिल

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।